कोकिलावन स्थित अपना घर में आवासित प्रभु जी की सेवा में भिजवाई सब्जी
कामां – निराश्रित एवं दीन दुखी की सेवा में अपना घर सेवा समिति कामां द्वारा कोकिलावन स्थित अपना घर आश्रम में आवासित प्रभु जी के लिए प्रति पखवाड़े में सब्जी की सेवा पहुंचाई जाती है इसी क्रम में आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को कामां इकाई द्वारा सब्जी की *(25वी)* पच्चीसवीं सेवा इकाई अध्यक्ष प्रमोद पुजारी के नेतृत्व में पिकअप गाड़ी द्वारा भिजवाई गई जिसमें क़रीब 10 क्विंटल सब्जी रवाना की गई।
अपना घर इकाई कामवन द्वारा हर माह के प्रथम एवं तृतीय रविवार को सहयोग की भावना से सब्जी की सेवा प्रदान करने का प्रकल्प प्रारम्भ किया हुआ है जो कि जन सहयोग एवं समिति के सहयोग पिछले एक वर्ष से अनवरत रूप से जारी है।
जरूरत मन्द की सच्ची मानव सेवा के इस सेवा प्रकल्प में सहयोग देने के लिए हर बार विभिन्न सहयोगी अपना हाथ सहयोग के लिए आगे बढ़ाते हैं।
इस कार्यक्रम में कामां इकाई के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, राधा शरण शर्मा, मनोज गोयल, सुरेश सोनी, गोविन्द खंडेलवाल, महेंद्र अरोड़ा, लाल चन्द सिंघल, दीप चन्द खण्डेलवाल,हरिओम खंडेलवाल, सतीश सोंखिया, पंकज सोंखिया, अशोक सैनी पार्षद, महेश सैनी, मौनी खंडेलवाल, निरोत्तम आढ़ती, पप्पू सैनी, श्याम सैनी, दर्शन लाल महेन्द्र एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।