logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जय माँ शारदा मेडिकल सिमगा के संचालक योगेश देवांगन द्वारा किया जा रहा था प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री रंगे हाथों गिरफ्तार....

● *मेडिकल दुकान से प्रतिबंध टैबलेट, कफ सिरप एवं इंजेक्शन की बिक्री करने वाले दुकान संचालक को किया गया गिरफ्तार*

● *जय मां शारदा मेडिकल हाल सिमगा के संचालक द्वारा किया जा रहा था प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री*

● *थाना सिमगा पुलिस द्वारा दबिश देकर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री सहित दुकान संचालक को रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*

● *आरोपी से ₹2665 कीमत मूल्य का प्रतिबंधित 04 पत्ता टैबलेट, 40 नग इंजेक्शन, 06 नग कफ सिरप एवं बिक्री रकम ₹500 किया गया जप्त*

● *बरामद दवाइयों का खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग से भी कराया गया अवलोकन*



रायपुर /भाटापारा -मुखबिर से सूचना मिली थी की जय मां शारदा मेडिकल हाल सिमगा के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित टेबलेट, इंजेक्शन एवं कफ सिरप रखा गया है, जिसको संचालक द्वारा अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से इन प्रतिबंधित दवाइयां का नशे के रूप में उपयोग करने वाले विभिन्न लोगों को बिक्री किया जाता है। की सूचना पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.2026 को सुनियोजित योजना बनाकर जय मां शारदा मेडिकल हाल बेमेतरा रोड सिमगा में दबिश* दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम को अचानक अपने सामने देखकर दुकान संचालक हडबडा गया।



तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण दुकान का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया है, जिसमें दुकान में कई प्रतिबंधित टैबलेट, सिरप एवं इंजेक्शन होना पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए *आरोपी से प्रतिबंधित 04 पत्ता टैबलेट, 40 नग इंजेक्शन, 06 नग कफ सिरप बरामद किया गया है, जिसका बाजार मूल्य ₹2265 है*। इसके साथ ही आरोपी से इन प्रतिबंधित दवाइयों से प्राप्त बिक्री रकम ₹500 भी जप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बरामद दवाइयों का खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग से भी अवलोकन कराया गया जिसमें इन सभी दवाइयों का प्रतिबंधित होना एवं अवैध मादक पदार्थ के रूप में उपयोग होना पाया गया। कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध 139/2026 धारा 21(B) NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।



आरोपी- योगेश कुमार देवांगन उम्र 36 साल निवासी कंकालीन पारा सिमगा थाना सिमगा *संचालक शारदा मेडिकल स्टोर्स सिमगा*

94
3246 views

Comment