logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संकुल बैठक का आयोजन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, खंड सुमेरपुर में संकुल बैठक का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में किया गया। इस बैठक में जिला प्रवासी कार्यकर्ता श्री मदन नानीवाल, मंत्री ओमप्रकाश वैष्णव, महेंद्र सुथार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह राणावत की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के इतिहास एवं उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने तथा डीपीसी समय पर करवाने एवम् ग्रीष्मावकाश को पूर्व की तरह करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई तथा अंत में सभी के सहयोग से बैठक का सफल समापन किया गया।

15
744 views

Comment