logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनु साइंस क्लासेज छबड़ा ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान।

छबड़ा:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं तथा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में छबड़ा क्षेत्र की मनु साइंस क्लासेज (MSC ACADEMY) ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम का परिचय दिया है ।संस्थान निदेशक श्री मनमोहन कुशवाह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) ने बताया कि संस्थान का परिणाम 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा है उन्होंने सभी बच्चों को उत्तम परिणाम प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी।समारोह की अध्यक्षता व्याख्याता श्री जितेंद्र कुशवाह (पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छबड़ा) ने की। मुख्य अतिथि श्री चम्पालाल जी मीणा प्रधानाचार्य (पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छबड़ा) रहे ।संचालक श्री सत्येंद्र कुशवाह (रसायन विज्ञान) ने बताया कि कक्षा 12वीं में छात्र नवीन भार्गव ने जीव विज्ञान विषय में 99 अंक (छबड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक) तथा रसायन विज्ञान में 98 अंक प्राप्त करके कुल 96% अर्जित की है। इसके अतिरिक्त छात्र अंकित नागर ने रसायन विज्ञान विषय में तथा जीव विज्ञान में 96 अंक अर्जित किये और कुल 91% प्राप्त की। छात्र चेतन कुशवाह ने जीव विज्ञान में 96 अंक तथा रसायन विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किये, छात्रा संयोगिता नागर ने जीव विज्ञान विषय में 96 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान के अनेक छात्र-छात्राओं लक्ष्मण लोधा, जितिन मालव , यौनम साहू, देवेंद्र गुर्जर, लखन लोधा, माया नागर, राहुल लोधा, कपिल नागर आदि बच्चों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त करके संस्थान तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। संस्थान परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।जीव विज्ञान व्याख्याता दिनेश भार्गव ने बताया कि कक्षा दसवीं के छात्र यश गालव ने विज्ञान में 99 अंक तथा अंग्रेजी विषय में 96 अंक के साथ कुल 95% अर्जित की।
इसके अतिरिक्त छात्रा शैली भार्गव ने विज्ञान विषय में 99 अंक प्राप्त करके कुल 94.33 प्रतिशत अर्जित की । साथ ही संस्थान के अनेक विद्यार्थियों पवन नागर, तनु मालव, यमुना कुमावत, सुमित मेहर, नैना शर्मा ,राधे गालव, टीना नागर , भव्य सागर , मीनाक्षी गुर्जर, तन्नू गालव , निलेश गुर्जर, दिव्यांशु मालव, विजय बैरवा ,भूमिका बैरागी, अनिरुद्ध नागर, लक्षिता वैष्णव,देवेश गुर्जर,देवेश अहीर आदि छात्र-छात्राओं ने 90 से अधिक अंक प्राप्त करके अपनी सफलता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। संस्थान परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में पधारे हुए अतिथियों तथा निदेशक महोदय द्वारा बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए तथा सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। सभी अतिथियों द्वारा बच्चों को उत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा उन्हें अपने भावी लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अभिप्रेरित मार्ग से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्य सतीश जी सुमन, देवकीनंदन जी नागर, दिलकुश जी मालव, पवन जी नागर,कपिल जी गुर्जर,विनोद जी नागर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवकीनंदन नागर ने किया।

44
3311 views

Comment