logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान के जोधपुर शहर मे पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में व्यापारी जिंदा जला

राजस्थान के जोधपुर शहर में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से व्यापारी जिंदा जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार में व्यापारी का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11:42 बजे हुई।
बोरानाडा थाने के कॉन्स्टेबल ललित ने बताया- कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान धोरीमन्ना राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी भरत लुनिया (40) के रूप में हुई है।
फिलहाल वह जोधपुर के बासनी में रह रहा था। पहचान कंफर्म करने के लिए परिजनों को बुलाया गया है। डीएनए सैंपल के आधार पर भी पहचान की जाएगी। हादसे के समय कार सड़क के साइड में कच्चे रास्ते पर खड़ी थी। कार का एक गेट भी खुला हुआ था। व्यापारी सीट को पीछे करके आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक, भरत सुबह 9 बजे बासनी स्थित घर से निकला था। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।
हेड कॉन्स्टेबल अरविंद मीणा ने बताया-बोरानाडा के भांडु पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी मारुति 800 कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को बोरनाडा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
बोरानाडा फायर ब्रिगेड ऑफिस के फायरमैन जसराज ने बताया- हमें 11:42 बजे भांडु पेट्रोल पंप के सामने एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

8
6 views

Comment