logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरभंगा RTA की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर बस माफियाओं के सिंडिकेट पर कसेगा शिकंजा!

उत्तर बिहार के परिवहन विभाग से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। क्या सड़कों पर बसें नियमों के हिसाब से चल रही हैं या फिर अवैध एजेंटों का सिंडिकेट यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है? क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा ने एक ऐसा पत्र जारी किया है जिसने हड़कंप मचा दिया है।"
यह पत्र देखिए। संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, RTA दरभंगा ने जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर को एक कड़ा निर्देश भेजा है। मामला समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर मार्ग का है, जहाँ R.M.D. और VAISHNO बोर्ड के तले चलने वाली गाड़ियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।"

शिकायत के मुख्य बिंदु:

* बिना लाइसेंस वाले एजेंट: सड़कों पर बिना किसी सरकारी अनुमति के एजेंटों के माध्यम से वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है।
* परमिट शर्तों का उल्लंघन: तय रूट और समय सारणी (Time Table) को ताक पर रखकर बसें चलाई जा रही हैं।
* नियमों की अनदेखी: R.M.D. और VAISHNO बोर्ड के नाम पर चल रहे वाहनों के खिलाफ स्थानीय लोगों और आवेदकों ने मोर्चा खोल दिया है।

"पत्र के अनुसार, तीन मुख्य आवेदकों—श्री अवधेश झा, श्री अभिषेक कुमार और श्री ओम प्रकाश सिंह—ने ठोस सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर के बस मालिकों और ऑपरेटरों की मनमानी का कच्चा चिट्ठा खोला गया है।"

"RTA दरभंगा ने अब गेंद समस्तीपुर DTO के पाले में डाल दी है। निर्देश साफ है—इन तथ्यों की जांच करें और नियमों के अनुसार तत्काल कड़ी कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपें।
सवाल यह है कि आखिर विभाग की नाक के नीचे इतने दिनों से यह अवैध खेल कैसे चल रहा था? क्या अब इन 'बस माफियाओं' पर लगाम लगेगी या फाइलें दबी रह जाएंगी? हम इस खबर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।"

62
7847 views

Comment