रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा धनराज वृद्धाश्रम में सेवा कार्य आयोजित
प्रयागराज, 5 अप्रैल 2026: रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन द्वारा बक्शी बांध, दारागंज स्थित धनराज वृद्धाश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम के निवासियों को किराना सामग्री एवं बर्तन स्टैंड वितरित किए गए। यह कार्यक्रम क्लब की सामुदायिक सेवा गतिविधियों का हिस्सा था।
कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रोटेरियनों ने आश्रम के निवासियों के साथ केक भी काटा, जिससे सभी बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान आई और कार्यक्रम यादगार बन गया।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विनय गोयल ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ रोटरी के मूल मंत्र “सेवा ही सर्वोपरि” को सार्थक करती हैं तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती हैं।
इस सेवा परियोजना के प्रायोजक रोटेरियन राजीव अरोड़ा (RAM Team 2025-26) रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में रोटेरियन राजीव अरोड़ा, श्रीमती रूपा अरोड़ा, रोटेरियन अनुरागिनी सिंह, रोटेरियन निखिल कपूर, श्रीमती सिपिका कपूर, रोटेरियन अमित अग्रवाल, श्रीमती किरण अग्रवाल एवं श्रीमती मनीषा गोयल शामिल रहे।
क्लब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।