logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर: शहर में घरेलू गैस संकट गहराया, बैकलॉग 60 हजार पार, लक्ष्मी गैस एजेंसी पर तीसरे दिन भी हंगामा

जमशेदपुर: शहर में घरेलू गैस संकट गहराया, बैकलॉग 60 हजार पार, लक्ष्मी गैस एजेंसी पर तीसरे दिन भी हंगामा

जमशेदपुर शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में गैस बुकिंग का बैकलॉग 60 हजार के पार पहुंच गया है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाराद्वारी स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और हंगामे की स्थिति बनी रही। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने एजेंसी की अव्यवस्था, सूचना के अभाव और वितरण में पारदर्शिता नहीं होने का आरोप लगाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी के बाहर न तो स्टॉक की स्पष्ट जानकारी दी जा रही है और न ही डिलीवरी की सही स्थिति बताई जा रही है। कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।

मौके पर पहुंचे लोगों ने जिला आपूर्ति विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर प्रतिदिन स्टॉक और डिलीवरी स्टेटस अपडेट करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि भीड़ और अफरातफरी पर नियंत्रण पाया जा सके।

इधर जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और कृत्रिम अभाव या कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट: जमशेदपुर!

4
362 views

Comment