logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कंडियाला पंचायत को सिंचाई सुविधा दिलाने के लिए सांसद को सौंपा गया ज्ञापन

कंडियाला पंचायत को सिंचाई सुविधा दिलाने के लिए सांसद को सौंपा गया ज्ञापन
पंचकूला, (संवाददाता): कंडियाला पंचायत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सरपंच एसोसिएशन, जिला पंचकूला के प्रधान एवं कंडियाला पंचायत के सरपंच करण सिंह ने राज्यसभा सांसद Rekha Sharma से मुलाकात कर उन्हें मांग-पत्र सौंपा।
इस मौके पर सरपंच करण सिंह ने बताया कि कंडियाला पंचायत शहर के समीप स्थित है और यहां सिंचाई संसाधनों की उपलब्धता होने पर किसान फल एवं सब्जियों की उन्नत खेती के साथ-साथ डेयरी व्यवसाय एवं अन्य कृषि आधारित रोजगारों को बड़े स्तर पर विकसित कर सकते हैं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मांग-पत्र स्वीकार करते हुए सांसद रेखा शर्मा ने आश्वासन दिया कि कंडियाला पंचायत की सिंचाई संबंधी मांग पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक फंड उपलब्ध करवाने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके और ग्रामीणों की आजीविका में सुधार हो।

14
9 views

Comment