logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार के एक भ्रष्ट डीएसपी की संपत्ति जानकर हर कोई हैरान है। दरोगा से प्रमोट होकर डीएसपी बने गौतम कुमार ने सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई है। यह

बिहार के एक भ्रष्ट डीएसपी की संपत्ति जानकर हर कोई हैरान है। दरोगा से प्रमोट होकर डीएसपी बने गौतम कुमार ने सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई है। यह संपत्ति पत्नी-सास और महिला मित्र के नाम पर अर्जित की है।

जांच एजेंसी के खुलासे से हड़कंप मच गया है। अब आर्थिक अपराध इकाई लगभग 80 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने वाले डीएसपी से पूछताछ करेगी।

भ्रष्ट डीएसपी से होगी पूछताछ..एसपी के समक्ष हाजिर होने का नोटिस

आर्थिक अपराध इकाई किशनगंज के भ्रष्ट एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेगी। इस संबंध में ईओयू ने नोटिस जारी कर गौतम कुमार को हाजिर होने को कहा है. यह पूछताछ सोमवार 6 अप्रैल को ईओयू मुख्यालय पटना में की जायेगी।ईओयू के एसपी किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेंगे।

बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार ने जांच अधिकारियों को धमका कर जांच बाधित करने की भी कोशिश की थी। हालांकि सख्ती के बाद डीएसपी के होश ठिकाने आ गए। अब मुख्यालय में गौतम कुमार से पूछताछ होगी, आपने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की..श्रोत क्या है ? महिला मित्र के खाते में इतनी राशि कहां से भेजी, भेजने का उद्देश्य क्या था ? नकद राशि कहां से लाई? ऐसे दर्जनों सवालों का सामना धनकुबेर डीएसपी को करना पड़ेगा।

2026 में सबसे बड़े धनकुबेर पर किया गया प्रहार

आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार (31 मार्च) को किशनगंज में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस प्राधिकारी गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्णिया, किशनगंज,पटना के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईओयू ने जो केस दर्ज किया है उसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार को अभियुक्त, पत्नी रूबी कश्यप, सास पूनम देवी एवं डीएसपी की महिला मित्र शगुफ्ता शमीम को सह अभियुक्त बनाया है। जांच में जानकारी लगी है की, डीएसपी ने महिला मित्र को धनवान बना दिया.

जमीन के 25 से अधिक कागजात मिले हैं....

1994 बैच के दारोगा से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने गौतम कुमार अपनी सेवा काल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में अधिकांश समय तक पदस्थापित रहे हैं। इन पर आय से 60.27 फ़ीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाए गए हैं। कोर्ट से तलाशी वारंट लेने के बाद गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की गई। तलाशी में डीएसपी के विभिन्न ठिकानों से अकूत संपत्ति क्रय किए जाने की जानकारी लगी है। तलाशी के क्रम में 25 से अधिक भूखंड से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। साथ ही बीमा, निवेश से संबंधित कागजात मिले हैं।

डीएसपी के ससुराल से भी बहुत कुछ मिला

पूर्णिया स्थित मकान जो 3600 वर्ग फीट में बना है, चार मंजिला भव्य मकान बना है। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई करोड़ है। तलाशी के क्रम में कीमती घड़ियां बरामद हुई है। साथ ही क्रेटा और थार जैसी महंगी गाड़ियां भी मिली हैं। पटना में एक नर्सिंग होम खोलने से संबंधित नक्शा बरामद हुआ है, जिस पर आगे अनुसंधान किया जाएगा। गौतम कुमार के ससुराल में तलाशी क्रम में पत्नी रूबी कश्यप का स्वर्ण आभूषण एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

डीएसपी ने महिला मित्र के खाते में नकद-ऑनलाइन राशि भेजी

कांड के सह अभियुक्त गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के घर की तलाशी में उनके नाम पर खरीदे गए सात जमीन के कागजात, स्वर्ण आभूषण जिसका मूल्य लगभग 60 लाख है, बरामद किया गया है। शगुफ्ता शमीम के घर से डीएसपी गौतम कुमार द्वारा खरीदे गए स्वर्ण आभूषण की कई रसीद बरामद हुई है। इनके बैंक खाते में डीएसपी गौतम कुमार द्वारा नगद राशि जमा करने, ऑनलाइन रकम ट्रांसफर के साक्ष्य मिले हैं। सरकारी आवास में तलाशी के दौरान 1 लाख 37000 रू नगद मिले हैं। साथ ही निवेश से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं।

चाय बगान से लेकर नोएडा में संपत्ति की जानकारी मिली

पटना स्थित पैतृक मकान में तलाशी की कार्रवाई में चार भूखंड के दस्तावेज मिले हैं। डीएसपी गौतम कुमार के द्वारा सिलीगुड़ी में चाय बागान में निवेश, नोएडा-गुड़गांव में संपत्ति अर्जन के संबंध में जानकारी मिली है। जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय कोयला, शराब, इंट्री, लॉटरी माफियाओं एवं सुपारी तस्करों से मधुर संबंध होने की जानकारी मिली है। जिस पर आगे की जांच की जायेगी।
रिपोर्टर :-संतोष कुमार सिंह

32
869 views

Comment