महमूदाबाद (सीतापुर) के चतुराबेहड़ क्षेत्र में आज सुबह एक संदिग्ध घटना से सनसनी फैल गई, जहां एक आम के बाग में पेड़ से एक बुजुर्ग का शव लटका मिला। मृतक
महमूदाबाद (सीतापुर) के चतुराबेहड़ क्षेत्र में आज सुबह एक संदिग्ध घटना से सनसनी फैल गई, जहां एक आम के बाग में पेड़ से एक बुजुर्ग का शव लटका मिला। मृतक की पहचान शुभनाथ वर्मा (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम उन्हें आखिरी बार चतुराबेहड़ चौराहे पर देखा गया था। घटनास्थल पर शव की स्थिति, पास में मिली चप्पल-चश्मा, कार के टायर के निशान और बारिश के बावजूद कुछ जगह सूखी जमीन मिलने से परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।