logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर की बेंगलूरु में पीट-पीटकर हत्या, होटल में खाना खाने के दौरान हमला

History-sheeter Dalaram Patel: बेंगलूरु में राजस्थान के पाली जिले के हिस्ट्रीशीटर दलाराम पटेल की होटल में खाना खाते समय सरियों और हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Rajasthan History Sheeter Beaten to Death in Bengaluru Attacked While Dining at Hotel
History-sheeter Dalaram Patel Murder: रोहट (पाली): जैतपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार रात को बेंगलूरु में सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बलदेव रोड पर उस समय हुई, जब दिवान्दी निवासी 27 वर्षीय दलाराम पटेल अपने चार-पांच साथियों के साथ होटल में खाना खा रहा था।
इसी दौरान कार में सवार पांच युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने खुटाणी और सामुजा के युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर वरथूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भाई अशोक पटेल सहित परिजन बेंगलूरु के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि वहां रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

15 से अधिक मामले दर्ज

जैतपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर दलाराम पटेल पर अवैध हथियार, मारपीट और चोरी सहित 15 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक ट्रैक्टर चोरी मामले में वांछित भी चल रहा था।
Aima media की रिपोर्ट Manoj patel

41
1262 views

Comment