logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, अनन्त गुप्ता बने अध्यक्ष


जालौन, 4 अप्रैल। भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा जालौन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया के निर्देशानुसार बजाज एजेंसीज परिसर में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से पूरी की गई।
प्रमुख गल्ला व्यापारी अनन्त गुप्ता को सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव ने रखा, जिसका समर्थन अरविंद श्रीवास्तव ने किया।
सचिव पद के लिए अनुरुद्ध विश्नोई ‘नीटू’ का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे संतोष पोरवाल ने रखा और महेश बिलैया ने समर्थन दिया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार सोनी को चुना गया, जिनके नाम का प्रस्ताव प्रेम कुमार गुप्ता ‘कल्लू बजाज’ ने किया और समर्थन सुनील गुप्ता ने किया।
महिला संयोजिका के रूप में श्रीमती ऊषा गुप्ता का चयन किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव अश्विनी द्विवेदी ने रखा तथा समर्थन सचिन पुरवार ने किया। इसके अलावा मंगल सिंह चौहान और मनोज बाथम को संयुक्त सचिव तथा एन.एस.टी. स्कूल के संचालक जसवंत सिंह तोमर को सह-कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। चुनाव उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता ने कहा कि “संकल्प, सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।”
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के उत्कृष्ट कार्यकाल की उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहना भी की गई।

20
504 views

Comment