हज़ारीबाग रामनवमी जुलूस हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार.
विवाद के बाद युवक पर तलवार-चाकू से हमला, रिम्स ले जाने के दौरान हुई थी घायल की मौत.
हजारीबाग: हज़ारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए चर्चित अभिषेक वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनय कुमार विनायक, श्याम कुमार उर्फ़ कारू, आदित्य कुमार हरि उर्फ़ आदी, रिशी कुमार, समीर कुमार उर्फ़ बाल्मीकि शामिल है सभी आरोपी ग़ाड़ीखाना बस स्टेण्ड के पीछे रहने वाले बताए जा रहे है.साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए तलवार और चाकू भी बरामद किए गए हैं।एसपी अंजनी अंजन ने शनिवार क़ो मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की 28/3/26 क़ो जुलूस के दौरान अभिषेक नाचते हुए दूसरे जुलूस में घुस गया जिसका विरोध इन युवको ने किया और फिर विवाद इतना बढ़ा, जिसके बाद आरोपियो ने अभिषेक वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति क़ो देखते हुए घायल क़ो रिम्स रेफर कर दिया गया रहा पर घायल की मौत रास्ते में ही हो गयी थी।
पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।मामला लोहसिगना थाना कांड संख्या 28/26 दिनांक 31 /3/26 की धारा 103(1)/61(2)BNS दर्ज किया गया था.