राकेश अर्कवंशी पुनः बने जिलामंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,विधायक रोमी साहनी ने दी बधाई।
संसारपुर (खीरी)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश अर्कवंशी के
दोबारा जिला मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटी। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने देर रात लखीमपुर जनपद के पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमें राकेश अर्कवंशी को लगातार दूसरी बार जिला मंत्री बनाया गया है। संसारपुर कस्बे में मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं पलिया विधायक रोमी साहनी ने राकेश अर्कवंशी को दूसरी बार भाजपा के जिला मंत्री बनने की बधाई दी। इस मौके पर गन्ना सोसायटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद्र वर्मा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ग्राम पंचायत सिसनौर के प्रधान मुनीष वर्मा, आदेश ठाकुर, अंकुर लाला, राजेंद्र जायसवाल, सचिन गुप्ता, रामकिशोर जायसवाल, आकाश सिंह, आषीश वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।