logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड की सड़कों का होगा कायाकल्प: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹461 करोड़ मंजूर, CM धामी ने जताया आभार.

👉उत्तराखंड की सड़कों का होगा कायाकल्प: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹461 करोड़ मंजूर, CM धामी ने जताया आभार.

देहरादून: उत्तराखंड में सुरक्षित और सुगम आवागमन की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

•इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ:
मंजूर की गई राशि को मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण जिलों में खर्च किया जाएगा:
1)उत्तरकाशी जिला (NH-134): यमुनोत्री धाम जाने वाले इस प्रमुख चारधाम मार्ग पर 17 संवेदनशील स्थानों के उपचार के लिए 233 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे यात्रा के दौरान भूस्खलन से होने वाली बाधाएं कम होंगी।
2)पिथौरागढ़ जिला (NH-09): सीमांत क्षेत्र के तवाघाट-घटियाबागड़ मार्ग पर 3 प्रमुख स्थानों के सुधार के लिए 228 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

•विकास और सुरक्षा पर जोर.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि NH-134 चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है, जहाँ अक्सर भूस्खलन की समस्या रहती है। इन कार्यों के पूरा होने से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का सफर भी सुरक्षित होगा।
वहीं, पिथौरागढ़ में NH-09 पर होने वाले काम से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमांत क्षेत्रों में आवाजाही बेहतर होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को बल मिलेगा।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #badaunnews #UttarPradeshNews #badaun #budaun #ujhani #Headlines #BreakingNews #uttrakhand #uttrakhandtraveller #Dhami #dehradun बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
0 views

Comment