logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊगंज से उठी आग — अब पूरे प्रदेश में गूंजेगी आवाज!

नमस्कार, आप देख रहे हैं AIMA मीडिया, मैं हूँ आपका एंकर ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय
मध्यप्रदेश के मऊगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ब्राह्मण समाज के अधिकारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है।
भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा भारत के प्रदेश वरिष्ठ प्रभारी देवेंद्रमणि शुक्ला जी ने साफ शब्दों में कहा है कि अब संगठन ब्राह्मण समाज के हक और सम्मान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दो टूक कहा—
“हमारा संगठन ब्राह्मण समाज के अधिकारों के लिए जी-जान से लड़ने के लिए तैयार है… और प्रशासन से हमारी जो भी मांगें हैं, उन्हें हम लेकर ही मानेंगे।”
इस बयान के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब ब्राह्मण समाज अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले समय में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।
संगठन की ओर से समाज के सभी लोगों से एकजुट होने और इस मुहिम को मजबूत बनाने की अपील की गई है।
फिलहाल के लिए इतनी ही बड़ी खबर…
के साथ, मैं हूँ ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय,
AIMA मीडिया, मऊगंज।

47
1213 views

Comment