logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल बस ने BCA छात्र को रौंदा, पुलिस ने घसीटकर हटाया, मां से धक्का-मुक्की

उपराष्ट्रपति सी राधाकृष्णन आज शनिवार को मोतिहारी पहुंचे हैं। उनके आने से पहले मोतिहारी में जोरदार हंगामा हुआ। दरअसल, स्कूल बस की चपेट में आने से BCA के एक छात्र की मौत हो गई।

घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल चौक की है। मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वो कॉलेज एग्जाम देने के लिए आया था।

छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्रों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। छोटी बहन सड़क पर डेड बॉडी रखकर गाड़ियों को रोकती नजर आई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रहा। एसपी-डीएसपी ने समझाने की कोशिश की, नहीं मानने पर उन्हें सड़क से घसीट कर हटाया गया। हाथापाई की नौबत आ गई, इस दौरान मृतक की मां के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया।

0
1743 views

Comment