logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ANUPPUR NEWS कोतमा में अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत भर-भरा कर ढह गई यह दुर्घटना कैसे हुई क्यों हुई जांच का विषय है।

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री आदरणीय दिलीप जायसवाल जी घटना स्थल पर मौजूद है और लगातार रेस्क्यू का कार्य जारी है, जल्द से जल्द और सुरक्षित सभी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है


#कल शनिवार शाम 05-35 मिनट पर अनूपपुर जिले के कोतमा में अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत भर-भरा कर ढह गई यह दुर्घटना कैसे हुई क्यों हुई जांच का विषय है। लेकिन इस आकस्मिक दुर्घटना में अत्यंत दुखद बात सामने निकल कर आ रही है कि इस इमारत के ढहने से मौके पर ही दो से तीन व्यक्तियों की अकाल मृत्यु हो गई है मृतकों का आंकाड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर लग रही है, मामले की खबर लगते ही जिला प्रशासन अनूपपुर के साथ साथ स्थानीय निकाय, एस ई सी एल, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्कयु किया है।
शहडोल समाचार इस दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करता है साथ ही सभी मृतक आश्रित को ईश्वर से इस बज्रघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें

0
0 views

Comment