ब्रेकिंग न्यूज़ | नानपारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए
ब्रेकिंग न्यूज़ | नानपारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली नानपारा पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित कृषि फार्म के पास छापेमारी करते हुए 50 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त:अफजाल पुत्र इकबाल, निवासी चाँदपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच गुड्डू उर्फ काले पुत्र इकबाल, निवासी चाँदपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच पुलिस की कार्रवाई: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी नानपारा के पर्यवेक्षण में की गई।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:उप निरीक्षक राम गोविन्द वर्मा (राजा बाजार चौकी इंचार्ज)कांस्टेबल जुएबकांस्टेबल अनुराग सिंहकांस्टेबल संजीव
कांस्टेबल राहुल सिंह पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
संदेश:नानपारा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।