logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊगंज: कैंसर पीड़ित शिवाली पाण्डेय ने इलाज के लिए समाज से लगाई सहायता की गुहार

ब्रेकिंग न्यूज़: मऊगंज में कैंसर पीड़ित शिवाली पाण्डेय ने इलाज के लिए सहायता की अपील की
मऊगंज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही शिवाली पाण्डेय ने अपने इलाज के लिए समाज से आर्थिक सहायता की अपील की है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है और इलाज के लिए तत्काल धनराशि की आवश्यकता है।
आज Aima मीडिया के प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी राशि से भी सहयोग करे, तो इस बेटी का इलाज संभव हो सकता है और उसकी जान बचाई जा सकती है। समाज से आगे आकर मदद करने की अपील की गई है।
Aima मीडिया
✍️ ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय

15
977 views

Comment