logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर


जय प्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर
स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर
सिद्धार्थनगर, 04 अप्रैल 2026।
प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। इस अभियान का सीधा प्रसारण नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धौरीकुइयां में भी दिखाया गया, जहां बच्चों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को देखा।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। वहीं विधायक श्यामधनी राही ने बच्चों को पुस्तकें वितरित करते हुए नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा नए सत्र में बेहतर उपस्थिति और परिणाम के लिए संकल्प लिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने और शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र, शिक्षक अनूप कुमार, वीरेंद्र चौधरी, रंजना, शिक्षा मित्र बेचन प्रसाद, बीनू पांडेय तथा रसोइयां राजमती, प्रर्मिला, इंद्रावती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0
1247 views

Comment