logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक: प्रतापगढ़ में युवक की हत्या से दहशत

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़
अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया महमदापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पंकज शुक्ला को गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गांव के ही विवेक पांडेय पर गोली मारने का आरोप है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
👉 प्रशासन से मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि कानून का डर कायम रहे और ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

182
9236 views

Comment