भड़काओ भाषडों को रोकने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए दिया गया आवेदन
प्रदेश भर में और खासकर भोपाल में कुछ दिनों से एक समाज वर्ग को निशाना बनाकर कुछ लोगों द्वारा उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है इसी के चलते मुस्लिम समाज काफ़ी नाराज़ हैं और उनका कहना है कि ये लोग भोपाल का माहोल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे भाई चारा बिगड़ने का डर है इन्हीं भड़काओ भाषडो को रोकने के लिए मुस्लिम समाज ने तलाया थाने में कार्यवाही करने के लिए नामजद आवेदन दिया जिसमे चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू पर जल्द से जल्द एफ आई आर कि मांग कि गई जिससे भोपाल में अमन चैन कायम रह सके