logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुसमी में भविष्य कंप्यूटर का भव्य वार्षिक उत्सव संपन्न, सभी विद्यार्थियों को मिला निशुल्क कंप्यूटर.!


कुसमी/बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी में आज भविष्य कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वार्षिक उत्सव एवं निशुल्क कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुसमी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर जन्मजय सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों के करकमलों से संस्था में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। ऐसे में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एक सराहनीय एवं दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और वे भविष्य में बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में कंप्यूटर प्राप्त करने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इसी कड़ी में यह पहल की गई है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। अंत में संस्था द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

125
1295 views

Comment