logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश के महान पत्रकार पं.माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती मनाई

देश के महान पत्रकार, कवि और स्वतंत्रता सेनानी पं.माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती 4 अप्रैल को स्वतंत्र मीडिया पत्रकार चैरिटी फाउडेशन द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महेश दुबे, चैरिटी फाउडेशन के अध्यक्ष राधेश्याम मारू द्वारा उनके राष्ट्रप्रेम और पत्रकारिता में योगदान के लिए याद किया गया। पत्रकार पं.माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती अवसर पर इनके पत्रकारिता साहित्य जीवन पर प्रकाश डाला गया। फाउडेशन के अध्यक्ष श्री मारू ने बताया की उन्होंने ’प्रभा’ और ’कर्मवीर’ जैसे प्रतिष्ठित पत्रों के संपादक के रूप में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जनता को जागरूक किया। पं.माखनलाल चतुर्वेदी को भारत सरकार ने उन्हें 1963 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उन्हें ’एक भारतीय आत्मा’ के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण लेखनी से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में समाज में राष्ट्रीय चेतना का सृजन किया। पत्रकार और राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती 4 अप्रैल को मंदसौर मध्यप्रदेश मे मनाई गई।  

7
144 views

Comment