logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नापानिया रोड पर गाड़ी चलाते हुए रोड खराब होते हुए दिखाया है प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा

पूर्व भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड़ ने , छबड़ा विरोध का अनोखा किन्तु प्रभावशाली तरीका
निपानिया से मध्यप्रदेश बॉर्डर सेमला–घाटाखेड़ी मार्ग की जर्जर स्थिति एवं सरकार द्वारा अब तक बजट स्वीकृत न किए जाने के विरोध में पूर्व भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष श्री अशोक गौड़ द्वारा अनूठा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने निपानिया से निपानी रोड तक मोटरसाइकिल को चलाने के बजाय पैदल चलाकर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
श्री गौड़ ने कहा कि इस मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि वाहन चलाना जोखिमपूर्ण हो गया है। ऐसे में “गड्ढों में वाहन चलाने से बेहतर पैदल चलना” ही सुरक्षित विकल्प प्रतीत होता है। यह विरोध केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि क्षेत्र की पीड़ा का सशक्त प्रदर्शन है।
उक्त सड़क निपानिया से सीधे मध्यप्रदेश के कुंभराज, बिनागंज एवं बांसाहेड़ा होते हुए हरनावदा शाहजी तक संपर्क स्थापित करती है, जिससे यह मार्ग आवागमन एवं व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के निर्माण हेतु शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

0
0 views

Comment