बानसूर की बेटियों ने रचा इतिहास: राजस्थान बोर्ड में तनीषा दूसरे और मोनिका पांचवें स्थान पर
भव्य विजय जुलूस के साथ हुआ अभिनंदन; समारोह
बानसूर(मुकेश शर्मा): शिक्षा के क्षेत्र में बानसूर की प्रतिभाओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों में सरस्वती मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय (SMS) की छात्राओं ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। कला वर्ग में तनीषा राठौड़ ने 99.40% अंक प्राप्त कर राजस्थान में द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं, विज्ञान वर्ग में मोनिका यादव ने 99% अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान (तहसील स्तर पर प्रथम) प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
शहर में निकला विजय जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बानसूर शहर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा। रास्ते में कस्बेवासियों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ बेटियों का स्वागत किया। उत्साह का आलम यह था कि जगह-जगह लोगों ने रुककर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और शीतल पेय पिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
सम्मान समारोह: नकद पुरस्कारों की बौछार
रामलीला मैदान में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में सर्व समाज के लोगों ने छात्राओं को साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यालय की ओर से सम्मान: संस्था संस्थापक एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. शशिकांत बोहरा ने दोनों मेधावी छात्राओं को 51-51 हजार रुपये के चेक प्रदान किए।
अन्य संस्थाओं एवं अन्य समाजों का सहयोग:
सभी समाजों के अध्यक्ष ब्राह्मण समाज से राजेंद्र लाटा अग्रवाल समाज से बृजमोहन अग्रवाल सैनी समाज से निरंजन लाल सैनी श्याम सुमन मंडल के से धारा सिंह यादव गिरधर गौ सेवा समिति से महेश ढांचोलिया, प्रजापति समाज से मोहर सिंह, जाट समाज से रामवतार चौधरी, दर्जी समाज से मूलचंद वर्मा हरि सिंह जी टांक, सैन समाज से महेश प्रधानजी, यादव समाज से लीला राम ,मीणा समाज से सुभाष चंद्र, गरीबनाथ सेवा समिति भूपसिंह ,रोटी बैंक संचालक आरसी यादव, सिंघल परिवार बानसूर राकेश सिंघल (मंडल अध्यक्ष BJP बानसूर), अनिल सिंघल एवं निजी स्कूल और कॉलेज संचालकों ने भी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
मेहनत और लगन की जीत
विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विद्यालय के कुल 107 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अपनी सफलता पर तनीषा और मोनिका ने कहा कि इसका श्रेय उनके माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को जाता है"
डॉ शशिकांत बोहरा ने कहा
"यह सफलता बानसूर की हर उस बेटी की है जो बड़े सपने देखती है। कड़ी मेहनत और एकाग्रता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
— तनीषा राठौड़, प्रदेश में द्वितीय स्थान
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर , प्रधानाचार्य बलबीर सिंह यादव, धर्मपाल सिंह, प्रवेश बोहरा, गिरधारी लाल ढांचोंलिया राजेंद्र प्रसाद लॉट गंगा लहरी पारीक, रोहिताश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हमने अंत में एक छात्रा कनिका शर्मा से बात की, जो 10वीं में 91.83% प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी इस जीत का श्रेय अपने दादाजी गिरधारी लाल ढांचोलिया और अपने बड़े सर डॉ… शशिकांत बोहरा को देती हूँ, जिन्होंने मुझे समय-समय पर मार्गदर्शन दिया। मैं अपने सभी गुरुजनों का भी आभार व्यक्त करती हूँ।" जिन्होंने मुझे इस मुकाम पर पहुंचा दिया