logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव में मेला का भव्य आयोजन, कुश्ती दंगल बना आकर्षण का केंद्र

दौसा-महवा-ग्रामीण,आज क्षेत्र में गांव खेड़ला बुजुर्ग में भौना बाबा के मंदिर पर पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रही, जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता भी मजबूत होती है।

मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया,जिनमे गांव के पंच पटेलो, युवाओं ने व्यवस्था संभाली जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

2
240 views

Comment