₹15,000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
बृजमनगंज पुलिस ने ₹15,000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी संदीप पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप पर शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 39/26 धारा 69, 352, 351(3) BNS पंजीकृत किया था । विवेचना से आरोप सत्य पाए गए और आरोपी के विरुद्ध तमामी सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹15,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था l दुष्कर्म के आरोपी संदीप पर विधिक कार्यवाही करते जेल भेज दिया गया