रामप्रसाद बोहरा स्कूल झांझा में आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग के टॉपर्स छात्रों का किया सम्मान
(बुहाना) रामप्रसाद बोहरा पब्लिक स्कूल झांझा में आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग के टॉपर छात्रों का विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। प्राचार्य मुबारक अली ने बताया कि प्रीति पुत्री मनोज ने 95 प्रतिशत, सकुन पुत्री राजकुमार ने 91.4 प्रतिशत, प्रियांशी पुत्री अनिल ने 91 प्रतिशत, प्रिया पुत्री जसवीर 90.8 प्रतिशत, पीयूष पुत्र अनिल ने 89 प्रतिशत, खुशी पुत्री कृष्ण ने 88.8 प्रतिशत, रिया पुत्री पवन ने 88.2 प्रतिशत, रूचिका पुत्री राकेश ने 86.2 प्रतिशत, नीरज पुत्र राजेंद्र ने 86.4 प्रतिशत, मुस्कान पुत्री महेंद्र ने 86.2 प्रतिशत, शरद पुत्र विनोद ने 83.8 प्रतिशत, शशिकांत पुत्र अनिल ने 81.8 प्रतिशत, साहिल पुत्र राजेश ने 80.8 प्रतिशत व रितिका पुत्री विक्रम ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। टॉपर विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में माला, साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. जितेंद्र यादव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी। टॉपर विद्यार्थियों का विजयी जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर चैयरमैन रघुवीर सिंह बोहरा, अजय कुमार, गौतम यादव, उप प्राचार्य नीतू सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।