logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राव घीसाराम शिक्षा निकेतन की छात्रा टिया यादव का बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में हुआ चयन

(सतीश जांगिड़) बुहाना उपखंड के ग्राम सिमनी स्थित राव घीसाराम शिक्षा निकेतन के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यालय की मेधावी छात्रा टिया यादव पुत्री महेंद्र सिंह, का चयन राजकीय बालिका सैनिक स्कूल, बीकानेर में हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित कर उसे साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल महिपाल यादव एवं एचओडी रीना यादव ने छात्रा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा परिजनों को बधाई प्रेषित की। गौरतलब है कि राव घीसाराम स्कूल के कुल 24 छात्रों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ था, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। टिया यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्होंने अपने गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

19
879 views

Comment