अमरिया थाने में भाकियू भानू का जोरदार प्रदर्शन, थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा
पीलीभीत अमरिया थाना परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने अमरिया थाने में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। आरोप है कि थाना प्रभारी अमित सिंह द्वारा पहले किसानों को पुलिसिया रौब दिखाकर दबाने की कोशिश की गई, लेकिन किसानों की एक जुटता के आगे उन्हें झुकना पड़ा।आंदोलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमरिया पुलिस भोले-भाले किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। थाना प्रभारी के आदेश पर थाने में आम जनता के साथ बदसलूकी की जाती है। यहां न्याय नहीं, बल्कि दबंगई चल रही है।उन्होंने आगे कहा कि अमरिया थाना स्टाफ केवल सत्ता पक्ष और नेताओं को सम्मान देता है, जबकि किसानों, मजदूरों और गरीबों का शोषण किया जा रहा है।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं भाकियू भानू के पदाधिकारी मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।तीखी प्रतिक्रिया किसानों का गुस्सा अब सड़क पर है और यह साफ संकेत है कि अगर प्रशासन ने समय रहते रवैया नहीं बदला तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। किसान अब चुप रहने वाले नहीं हैं वे अपने हक की लड़ाई हर हाल में