मंदसौर रोड पर डेढ़ घंटे में दो भीषण हादसे, दो युवकों की मौत।
मंदसौर रोड पर आज डेढ़ घंटे के अंतराल में दो दर्दनाक सड़क हादसे सामने आए, जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पहले हादसे में संजय पाटीदार, पिता रमेश पाटीदार, निवासी गांव रावटी की जान चली गई।
वहीं डेढ़ घंटे बाद हुए दूसरे हादसे में पंकज पाटीदार, निवासी गांव बालागुड़ा की भी मौके पर ही मौत हो गई।
लगातार हुए इन दो हादसों से इलाके में सनसनी फैल गई है और गांवों में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।