वाराणसी में महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट, न्याय के लिए धरने पर बैठीं
वाराणसीl
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अधिवक्ता सरोज सोनी के साथ उनके ही पड़ोसी एडवोकेट द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई और उनका सामान भी हटा दिया गया।
पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि वह अकेली रहती हैं और उन्हें अपनी जान का भी खतरा महसूस हो रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने विपक्षी पक्ष के दबाव में आकर अब तक FIR दर्ज नहीं की।
बताया जा रहा है कि पीड़िता ने इस मामले को बार एसोसिएशन के सामने भी रखा, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
⚖️ न्याय की मांग में धरना
न्याय न मिलने से आहत अधिवक्ता सरोज सोनी अब जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रही हैं।
📌 मुख्य मांगें:
👉 आरोपियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए
👉 पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
👉 मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।
स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।