logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पुबैना राजा का ताजपुर मे 5 पेड़ शीशम के बिना अनुमति के काट दिए गए.आरोप है कि वन विभाग की मिली भगत से पेड़ो को काटा गया है.

राजा का ताजपुर... प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पुबैना राजा का ताजपुर मे बिना परमिट के वन माफिया ने 5 पेड़ शीशम के काट डाले.गाँव वालो का आरोप है कि 5 पेड़ शीशम के काटने वाला सखावत पुत्र कासम निवासी ग्राम पोटा था. आरोप है कि वन विभाग के इशारे पर पेड़ो को बिना परमिट काटा गया है. जो कानूनन अपराध है.संलग्न वीडियो और फोटो मे शीशम के काटे हुए पेड़ो को देखा जा सकता है.वन विभाग इस ओर ध्यान दे और जाँच कर कार्यवाही करें.

57
3512 views

Comment