logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासन द्वारा नियुक्त सभा सदो का हुआ शपथ ग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरैयाकोट
नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को दिन शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया l जिसका नेतृत्व ईओ छोटेलाल तिवारी ने किया l जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अभिषेक गोस्वामी रहे l इस अवसर पर नवनियुक्त सभासदों ने नगर में एक रैली भी निकाली।
उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर तीनों मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रताप यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी मनोनीत सभासदों को फूलो का माला पहना कर उनका स्वागत किया l
शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में यशवंत उपाध्याय, रमेश चंद्र वर्मा और शशिकांत आतिशबाज रहे l

शपथ ग्रहण से पहले, तीनों सभासदों के नेतृत्व में समर्थकों ने एक रैली निकाली। यह रैली 'धर्मदास गेट'
से शुरू हुई और पुराना पेट्रोल पम्प, त्रिमूहानी, बरहलगंज नहर पुलिया, हाफिजपुर गांव, से खाकीबाबा कुटी और तकिया बाजार होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई, जहां पर यह रैली शपथ ग्रहण समारोह में परिवर्तित होकर शपथ ग्रहण समारोह के कार्य को पूरा किया गया l इस अवसर पर मौजूद रहे सभासद यशवंत उपाध्याय ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास करना है।

16
256 views

Comment