logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हसनपुर में सनसनी: बाजार निकले अनिल ठाकुर लापता, दुकान पर साइकिल खड़ी कर कहाँ हो गए गायब?



​हसनपुर (समस्तीपुर): हसनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति बाजार जाने के दौरान अचानक लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान अनिल ठाकुर (पिता: स्वर्गीय दाहो ठाकुर) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
⚠​घटना का घटनाक्रम:
👉​दिनांक: 24 मार्च 2026
👉​समय: सुबह के लगभग 11:00 बजे
​विवरण: अनिल ठाकुर अपने घर से साइकिल लेकर बाजार के लिए निकले थे।
🔴​रहस्यमयी तरीके से गायब हुए अनिल:-
​परिजनों ने बताया कि जब वे शाम तक वापस नहीं आए, तो खोजबीन शुरू की गई। पता करने के दौरान पता चला कि अनिल ठाकुर ने सकलदेव राम की दुकान पर अपनी साइकिल खड़ी की थी और वहां 300 रुपये भी जमा किए थे। दुकानदार के मुताबिक, अनिल ने कहा था कि वे घर पर जानकारी दे दें और फिर वे वहां से स्टेशन की ओर चले गए।
🔴 ​पुलिस जांच जारी:-
​परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन स्टेशन या आसपास के इलाकों में उनका कोई पता नहीं चला। थक-हारकर भाई सुनील कुमार ठाकुर ने हसनपुर थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
​अपील: यदि आपको इस तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 6201120144
📞 93416160031

1
171 views

Comment