logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ : अयोध्या में बुर्का पहनी महिला की चोरी का सच :

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दिनदहाड़े सर्राफा दुकान पर हुई लूट का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। बुर्का पहनकर चोरी करने वाली महिला पायल निकली, जिसने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर यह घटना अंजाम दी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रुदौली इलाके में हुई इस लूटकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बुर्का पहने महिला सर्राफा दुकान में प्रवेश करती है और दुकानदार से सोने का हार दिखाने के लिए कहती है। जैसे ही दुकानदार हार लेकर आता है, वह नकली तमंचा निकालकर उस पर तान देती है। तमंचा देखकर दुकान में मौजूद लोग डर जाते हैं और मौके का फायदा उठाकर पायल दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े राहुल के साथ भाग जाती है ।

18
241 views

Comment