logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काम भी जारी साथ में इलेक्शन की जिम्मेदारी इस लिए तो आपको Jharkhand of Iron Leady DPS ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमति दीपिका पांडे सिंह जी झारखंड सरकार

प्रेस विज्ञप्ति
कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता के सपनों का प्रतिबिंब : दीपिका पांडेय सिंह (Iron Lady of Jharkhand - DPS)

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं, संघर्षों और सपनों का सशक्त प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनावी दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग—गांव, चाय बागान, युवा, महिला और मेहनतकश लोगों—की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। घोषणा पत्र में पारदर्शी और जवाबदेह शासन, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई तथा समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं में प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विशेष योजनाएं, युवाओं के लिए समयबद्ध रोजगार, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी तथा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भूमि और पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक न्यायपूर्ण और मजबूत समाज के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी विकास में संतुलन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई है।

मिशन 2029 के तहत यह संकल्प लिया गया है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और एक समावेशी तथा सशक्त भारत का निर्माण हो।

अंत में उन्होंने कहा कि अब राजनीति का केंद्र बिंदु डर और विभाजन नहीं, बल्कि विकास, समान अवसर और जनहित होना चाहिए। कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

मिशन 2029 के प्रमुख लक्ष्य:
✔ हर परिवार तक विकास
✔ हर हाथ को काम
✔ हर व्यक्ति को सम्मान

आइए, हम सब मिलकर एक मजबूत, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

जारीकर्ता:
Dr Md FIROZ ALAM
ALEENA HEALTH CARE, NARAINI

3
8045 views

Comment