logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार आंधी बनी मुसीबत, बिजली आपूर्ति हुई बाधित

तेज आंधी से 33/11 माधौगंज फीडर लाइन प्रभावित, विद्युत आपूर्ति बाधित

शिकोहाबाद क्षेत्र में आई तेज रफ्तार आंधी के चलते 33/11 माधौगंज फीडर लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक आई इस समस्या के कारण क्षेत्र के कई गांवों व मोहल्लों में अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

3
135 views

Comment