logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जयंती पर बालाजी सेवा समिति का 12वां विशाल भंडारा, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार गेट के बाहर फ्लाईओवर के नीचे हनुमान जयंती का पर्व बालाजी सेवा समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास से से मनाया गया।
सर्वप्रथम हनुमान जी का चोला चढ़ाया गया, जिसके बाद सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजित किया गया। पाठ के बाद समिति द्वारा विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी श्रद्धा के साथ शामिल हुए और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में महिलाओं के लिए विशेष एवं अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से प्रसाद वितरण किया जा सके।
कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
7 अप्रैल को बालाजी सेवा समिति के एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर हनुमान जी का छठ महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे से कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, नागरिक सुरक्षा से अखिल भटनागर अरविंद दीक्षित नवजोत गुप्ता, जीवन विहार कल्याण समिति के महासचिव शशि प्रकाश कौशिक बालाजी सेवा समिति से पंडित संजय भारद्वाज, अरविन्द गुप्ता, नितिन चौधरी, विक्की, सुनील वर्मा, तनुज शर्मा, आशीष मिश्रा, राम कुमार सिंह, विकास शर्मा, विकास गर्ग, संदीप शर्मा, मनोज कुमार, आकाश कौशिक, नवजोत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

0
533 views

Comment