logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगलुरु में 24 से 26 अप्रैल तक होगा ग्लोबल एग्रीटेक समिट 2026

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल ) Federation of Karnataka Chambers of Commerce and Industry (एफकेसीसीआई) द्वारा कृषि विभाग भारत सरकार के सहयोग से Global Agritech Summit 2026 का आयोजन 24 से 26 अप्रैल 2026 तक त्रिपुरवासिनी पैलेस ग्राउंड में किया जाएगा। यह समिट कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में किसान, एग्रीटेक स्टार्टअप, उद्योगपति, नीति निर्माता, वैज्ञानिक, निवेशक और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का प्रसार, ज्ञान का आदान-प्रदान तथा साझेदारी के नए अवसर विकसित करना है।
समिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), प्रिसिजन फार्मिंग, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन एवं स्मार्ट मशीनों के लाइव डेमो भी आयोजित होंगे, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र, पैनल चर्चा और बिजनेस नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खरीदार-विक्रेता बैठकें भी होंगी, जिससे प्रतिभागियों को नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे और बाजार का विस्तार संभव हो सकेगा।
समिट में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी भी विशेष आकर्षण होगी, जहां विभिन्न देशों के पवेलियन स्थापित किए जाएंगे। इससे वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में नवाचार और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने हाल ही में समिट का लोगो लॉन्च किया। इस अवसर पर एफकेसीसीआई की अध्यक्ष उमा रेड्डी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह समिट कृषि-प्रौद्योगिकी, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए कर्नाटक को एग्रीटेक हब के रूप में और सशक्त बनाएगा।

16
358 views

Comment