logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीसीसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, 8 कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई


सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा—सेवानिवृत्ति जीवन का नया अवसर, अनुभव समाज के लिए करें साझा

धनबाद:-कोयला भवन स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में आज एक गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक (एचआरडी) सहित कुल 8 सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी Manoj Kumar Agrawal ने की। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) Sanjay Kumar Singh, निदेशक (वित्त) Rajesh Kumar सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कार्मिकों के परिजन मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत सम्मान-पत्र वाचन के साथ हुई, जिसके बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।

अपने संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मी के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यकाल की सार्थक परिणति होती है। उन्होंने इसे जीवन का नया अध्याय बताते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने, सक्रिय बने रहने और अपने अनुभव समाज के हित में साझा करने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में बीसीसीएल से कुल 129 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए, जिनमें एक अधिकारी और 128 कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यालय में आयोजित इस समारोह में एक अधिकारी और सात कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सम्मानित होने वालों में अनूप कुमार रॉय (महाप्रबंधक खनन), रबिन्द्र नाथ मुखर्जी, धनी राम, सबिया देवी, कपिल देव राम, चंचल चक्रबर्ती, हरबंस सिंह और अरबिंद कुमार सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (मानव संसाधन/जनसंपर्क) प्रणव ओझा ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।

3
6752 views

Comment