logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में मनरेगा घोटाला: बहरिया नंबर-1, उरुवा दूसरे स्थान पर



प्रयागराज जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। सोशल ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार गंगापार क्षेत्र का बहरिया ब्लॉक घोटालों में पहले स्थान पर रहा, जबकि उरुवा ब्लॉक दूसरे नंबर पर रहा।



बहरिया में 17 विकास कार्यों में करीब 5.19 लाख रुपये की हेराफेरी मिली।



उरुवा में 15 कार्यों में 7.39 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई, जो रकम के आंकड़ों से सबसे ज्यादा है।



तीसरे स्थान पर शंकरगढ़ ब्लॉक रहा, जहां 9 कार्यों में 2.46 लाख रुपये की अनियमितता मिली।



23 में से 18 विकास खंडों में गड़बड़ी



कुल 84 विकास कार्यों में गड़बड़ी



लगभग 20.09 लाख रुपये का घोटाला उजागर

अन्य ब्लॉकों में भी गड़बड़ी:

फूलपुर, बहादुरपुर, चाका, धनुपुर, कौंधियारा, कोरांव, मांडा, मऊआइमा, मेजा, प्रतापपुर, सहसो, सैदाबाद और सोरांव में भी छोटी-बड़ी गड़बड़ी सामने आई हैं।



ग्रामीण पार्षद गुलाब चंद्र ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी मिली है, वहां के पंचायत सचिवों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

9
324 views

Comment