logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड में उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला


रांची: झारखंड सरकार ने मद्य एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की है। इस बदलाव में सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है, जबकि उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर तैनात किया गया है।

जिलों में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम से रामगढ़, अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं रामलीला रवानी को धनबाद से दुमका स्थानांतरित कर प्रभारी उपायुक्त उत्पाद बनाया गया है।

प्रभारी पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची, मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय) और अजय कुमार गोंड को धनबाद में प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है।

अधीक्षक और निरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिव कुमार साहू, विमला लकड़ा और क्षितिज विजय मिंज शामिल हैं। इसके अलावा निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और राज्य की उत्पाद व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

12
4961 views

Comment