logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोडवेज कर्मचारी संघ का शपथग्रहण समारोह संपन्न, अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

शाहजहांपुर।
रोडवेज कर्मचारी संघ, शाहजहांपुर डिपो में शुक्रवार को शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान डिपो परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।

समारोह में स्टेशन शाखा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, शाखा मंत्री विजय वर्मा, ट्रैफिक शाखा अध्यक्ष सोनू सिंह व मंत्री मोर सिंह, प्रशासनिक शाखा अध्यक्ष आदर्श गुप्ता तथा मंत्री मोबिन खान सहित तीनों शाखाओं के पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रांत स्तर से आए उप महामंत्री नवनीत वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष आर.के. मौर्य, कार्यकारी अध्यक्ष गरुण सिंह एवं क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश यादव का शाहजहांपुर टीम द्वारा सम्मान किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एवं न्याय दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में गोला, लखीमपुर, सीतापुर, बरेली, कन्नौज, हरदोई और शाहजहांपुर डिपो से आए कर्मचारियों को संगठन की ओर से विदाई उपहार भी दिए गए।

इस अवसर पर संगठन संयोजक विष्णु मूरत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है और संविदा संघर्ष समिति हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारों की रक्षा और नए अधिकारों की प्राप्ति संगठन का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सौरभ, राजकुमार सिंह, अनुपम शर्मा, संगठन मंत्री नेमपाल, आजाद पोर्वाल, हुक्म सिंह, संगठन संरक्षक गोपाल जी, प्रमोद, धनपाल एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि अजयपाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

0
400 views

Comment