logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक मदरसे के मौलाना ने युवती को मस्जिद में बुलाकर दुष्‍कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि 3 मार्च को हुई घटना

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक मदरसे के मौलाना ने युवती को मस्जिद में बुलाकर दुष्‍कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि 3 मार्च को हुई घटना में गांव के कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया था, जिसे मौलाना ने धमका कर डिलीट करा दिया। मामले को दबाने के लिए मौलाना और उसके परिवार के लोगों ने निकाह करने का आश्वासन दिया, लेकिन पंचायत में वह निकाह करने से मुकर गया। 31 मार्च को युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक मदरसे के मौलाना रेहान ने युवती को बड़ी मस्जिद में बुला कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।

#barabanki #barabankinews

0
0 views

Comment