logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

13 अप्रैल को सड़कों मशाल लेकर जुलूस के साथ भारी संख्या मे उतरेगे शिक्षक, टी ई टी मुद्दे पर दर्जनों संगठन

*13 अप्रैल को सड़कों मशाल लेकर जुलूस के साथ भारी संख्या मे उतरेगे शिक्षक, टी ई टी मुद्दे पर दर्जनों संगठन हुए एकजुट*
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद एटा के बैनर तले लगभग दर्जनों संगठनों की बैठक आज शहीद पार्क एटा में संपन्न हुई जिसमे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टी ई टी मुद्दे पर 13 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस पैदल यात्रा निकालेंगे
संयोजक प्रवीन कुमार फ़ौजी ने कहा कि संगठन लगातार पूरे देश मे आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार का ध्यान लाखों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की तरफ नही जा रहा है जिसके कारण 13 अप्रैल को शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक विशाल मशाल जुलूस के साथ सडकों पर उतरकर आंदोलन करेगे। उ.प्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव व अटेवा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश मे पहली बार शिक्षकों पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है और उन्हे मानसिक रूप से परेशान करने की मंशा से 25 से 30 वर्षो से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टी ई टी की अनिवार्यता को थोपा जा रहा है। टीएससीटी के जिला संयोजक प्रतिनिधि रामवीर सिंह धनगर व अनुसूचित जाति जनजाति बेसिक शिक्षा महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सारा शिक्षक समाज़ संगठन वाद से ऊपर उठकर टी ई टी के खिलाफ एकजुट हो चुका है और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पूरे देश मे 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
वीर पाल सिंह जाटव ने जिला मंत्री ने कहा जब तक सेवारत शिक्षकों पर से अव्यवहारिक टेट अनिवार्यता कानून समाप्त नहीं हो जाएगा तब तक इस टेट रूपी काले कानून को समाप्त करवाने के समस्त शिक्षक समाज पूरे जोर शोर से लगातार आंदोलन करते रहेगे अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के सभी संयोजक गणों ने जनपद एटा के शिक्षकों से आव्हान किया कि 13 अप्रैल को समय 3 बजे शहीद पार्क में टेट अनिवार्यता के खिलाफ अधिकाधिक संख्या प्रतिभाग करने का कष्ट करें
बैठक मे प्रशांत पचौरी जिला कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा संयोजक,
प्रवेश बघेल, सौरभ मिश्रा अनुराग उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह बौद्ध धर्मेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, राजेश, राजीव पचौरी जिला संयोजक, प्रदीप गौतम, ओमकार लोधी,
मदन यादव, सतेन्द्र यादव, राघवेन्द्र कुमार, धीरज कुमार, उपेन्द्र सिंह आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

25
4340 views

Comment