*दो डंपरो में आमने सामने की भिडंत, दो ड्राइवरों की मौके पर ही मौत दो घायल।*
जनपद एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर इसौली चौराहे के नजदीक डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास दो डंपर आमने-सामने भिड गए।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की डंपरों के भिड़ते ही दोनों डंपरों में आग लग गई। मौके पर ही दोनों डंपरों के ड्राइवरों की मौत हो गई और दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ चुकी है। एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर हुए हादसे के कारण सकरौली थाने की पुलिस और रजावली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। दमकल की दो गाड़ियांआग बुझाने में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा है। एटा टूंडला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। एटा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा इसौली चौराहे से डाइवर्ट किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को काबू करने में करने में लगा हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था की एक्सीडेंट होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आग की लपटों में धूं धूं करके गाड़ियां जलने लगी। दोनों ही डंपर आर एस उपाध्याय के बताए जा रहे हैं। एक डंपर टूंडला की तरफ से एटा की ओर जा रहा था और दूसरा डंपर एटा की तरफ से आगरा के लिए रहा था। यह घटना दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग हुई है। मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात है और कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में दमकल कर्मी लगे हुए हैं।
रिपोर्टर : उज्वल पाठक AIMA Midea